How can we help you?

Search for answers about admissions, payments, or account settings.

Help Center - Frequently Asked Questions

Expand All

सबसे पहले आपको विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.purneau.ac.in पर जाकर SAMARTH PORTAL टैब पर क्लिक करेंगे। उसके बाद Samarth Admission Portal खुलेगा जहाँ रजिस्ट्रेशन करके आप आवेदन प्रक्रिया शुरू करेंगे।

आवेदन से पहले नीचे दिए गए प्रमाण पत्रों को स्कैन करके PDF में अपने पास रखें: नया रंगीन फोटो (2 महीने से अधिक पुराना न हो) विद्यार्थी का हस्ताक्षर Xवीं की अंकपत्र व प्रमाणपत्र (एक ही PDF में) XIIवीं की अंकपत्र व प्रमाणपत्र (एक ही PDF में) जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) EWS प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) PwD प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) अन्य प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) a. Latest Photo Not more than 2 months old b. Signature of Student in English and Hindi c. Original Xth Marksheet and Certificate d. Original XIIth Marksheet and Certificate e. Caste Certificate If applicable f. EWS Certificate If applicable [Under Valid period] g. PwD Certificate If applicable h. Other Certificate If applicable 💡 हर PDF फाइल का आकार 10 KB से 500 KB के बीच होना चाहिए।

Samarth Portal पर रजिस्ट्रेशन करते समय आपको ये जानकारी भरनी होगी: नाम, जन्म तिथि वैध ईमेल ID और मोबाइल नंबर 8 अंकों का मजबूत पासवर्ड (जिसमें Capital, Small Letter, Number और Special Character शामिल हो) कैप्चा भरकर "Register" पर क्लिक करें मोबाइल और ईमेल पर OTP आएगा, उसे भरकर अपना अकाउंट वेरीफाई करें।

लॉगिन करें Complete Your Profile पर क्लिक करें Personal, Family और Bank Details भरें दस्तावेज़ अपलोड करें विषय और कॉलेज का चुनाव करें शैक्षणिक जानकारी भरें सबमिट करें और ₹600/- (SC/ST/PwD के लिए ₹300/-) ऑनलाइन शुल्क का भुगतान करें फॉर्म की एक प्रति PDF या प्रिंट में सेव करके रखें।

आप अधिकतम 2 जिलों में 11 कॉलेज का चयन कर सकते हैं। सलाह है कि गृह जिला या अपने घर के निकटतम कॉलेज का चयन करें।

नहीं। Intermediate Commerce एवं Intermediate Arts का उत्तीर्ण विद्यार्थी B.A. / B.Com. के किसी भी विषय को MJC (Major) के रूप में चुन सकता है। Intermediate Arts तथा Intermediate Commerce का उत्तीर्ण विद्यार्थी B.Sc. के किसी भी विषय में Apply नही सकता है।

अगर आप Extra Paper (VIth Subject) में नामांकन लेना चाहते हैं, तो उस विषय को जोड़कर टोटल मार्क्स का औसत निकाला जाएगा। उदाहरण सहित विवरण गाइडलाइन में दिया गया है। महत्वपूर्ण: मेरिट लिस्ट इन्हीं प्राप्तांकों के आधार पर बनेगी। अतः सुनिश्चित करें कि भरी गई जानकारी मूल अंक पत्र के अनुसार ही हो। गलत जानकारी देने पर आवेदन अस्वीकृत किया जा सकता है।

एक बार पेमेंट हो जाने के बाद कोई सुधार संभव नहीं है। इसलिए सबमिट करने से पहले सारी जानकारी अच्छी तरह जांच लें। विस्तृत विवरण गाइडलाइन में दिया गया है।

मैट्रिक उत्तीर्णता के पश्चात् तीन वर्षीय अभियंत्रण डिप्लोमा को Intermediate Science के समकक्ष मान्यता प्राप्त है। राज्य प्रावैधिक शिक्षा पर्षद, बिहार के सिलेबस में अभियंत्रण विषयों के अतिरिक्त भौतिकी, रसायनशास्त्र, गणित के साथ हिंदी एवं अंग्रेजी की भी पढाई होती है। अतः ऐसे आवेदक U.G. में किसी भी विषय में नामांकन हेतु आवेदन कर सकते है।

मेधा सूची में चयनित होने के बाद विद्यार्थी नामंकन लेने हेतु आवंटित महाविद्यालय जाकर सभी शैक्षणिक एवं अन्य सभी प्रमाण पत्रों की जांच सशरीर उपस्थित होकर करानी होगी। विद्यार्थी के अलावा किसी अन्य अथवा निकट परिजन को शैक्षणिक तथा अन्य सभी प्रमाण पत्रों की जांच कराने की कोई अनुमति नही है।

Aggregate Marks (XIIवीं), आरक्षण कोटि, और महाविद्यालय में उपलब्ध सीटों के अनुसार ऑनलाइन सॉफ्टवेयर द्वारा स्वतः मेरिट लिस्ट बनेगी। आवेदक द्वारा ऑनलाइन आवेदन में भरे गए विषय के अंको (12वीं अंक-प्रतिशत) तथा आरक्षण श्रेणी के आधार पर मेधा सूची (Merit List) तैयार की जाएगी। महाविद्यालय में नामांकन के समय मूल अंक पत्र तथा मूल जातिप्रमाणपत्र से मिलान होने पर ही नामांकन होगा। यदि अंकों अथवा जाति श्रेणी में अंतर पाया जाता है, तब ऐसी स्थिति में नामांकन नही लिया जाएगा। अतः विद्यार्थियों को सलाह दी जाती है कि नामांकन कन्फर्म करने के चककर में अंक-प्रतिशत बढ़ाने की गलती ना करे।

नकली मूल अंक पत्र अथवा नकली जाति प्रमाण पत्र को बनवाकर नामांकन लेने का प्रसास करने वाले आवेदकों को विश्वविद्यालय की समस्त नामांकन प्रक्रिया से तीन वर्षों के लिए ब्लैक लिस्टेड कर दिया जायेगा ।

📧 Email: helpdeskadmission@purneau.ac.in विस्प्रतृत जानकारी के लिए प्रत्येक महाविद्यालय में नामांकन सम्बंधित हेल्प डेस्क काउंटर से संपर्क करें। 📌 नोट: नामांकन सम्बन्धी आवेदन ऑनलाइन रविवार और अवकाश के दिनों सहित निर्धारित तिथि तक २४ घंटे उपलब्ध है। आवेदन करने के लिए अंतिम समय की प्रतीक्षा ना करें। आवेदन करने से पहले सभी दिशानिर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और फिर फॉर्म भरें।

एक लॉगिन से दो विषयों में आवेदन किया जा सकता है।

नहीं । आवेदकों के पास एक वैध मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी होना चाहिए। आवेदक का लॉगिन मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी के माध्यम से होगा। यह ईमेल और मोबाइल नंबर भविष्य के परीक्षा संबंधित सभी संदर्भों के लिए उपयोग किया जाएगा। अतः सलाह है कि स्वयं का ही मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी प्रयोग करें। बाद में आपको ईमेल बदलने हेतू कठिनाई हो सकती है ।

आवेदकों को सलाह दी जाती है कि ऑनलाइन आवेदन प्रपत्र भरते समय नवीनतम रंगीन तथा स्पष्ट फोटो को ही अपलोड करेंगे। फोटो में चेहरा स्पष्ट हो । यदि वे किसी अन्य का अथवा पुराना फोटो लगाते हैं, तो किसी भी स्थिति में फोटो बदलने की अनुमति विद्यार्थी को नहीं दी जाएगी।

ऑनलाइन आवेदन प्रपत्र भरते समय आवेदक की व्यक्तिगत् सूचना (Personal Info) जैसे नाम, जन्मतिथि, फोटो, हिंदी तथा अंग्रेजी हस्ताक्षर, जाति, माता तथा पिता का नाम पूर्ण सावधानी से भरेंगे। Name Spelling अच्छी तरह से चैक करेंगे। यह व्यक्तिगत् सूचना नामांकन, पंजीयन से लेकर परीक्षा प्रपत्र तक परिवर्तित नही होगी।

मेधा सूची में चयनित होने का अर्थ आवेदक का नामांकन होना नही है। आवेदक का नामांकन सिर्फ और सिर्फ तभी पूरा माना जाएगा जब वह निर्धारित अवधि में आवंटित महाविद्यालय जाकर ऑनलाइन नामांकन आवेदन पत्र में भरे गए शैक्षणिक अंकपत्र, जाति एवं अन्य प्रमाण पत्रों की जांच मूल प्रमाणपत्रों से कराएगा। जांचोपरांत महाविद्यालय उसे सत्यापित करेगा और आवेदक नामांकन शुल्क जमा करेगा। इसके पश्चात ही उसका नामांकन पूर्ण होने की श्रेणी में माना जाएगा।

नामांकन लेने हेतु निर्धारित तिथि में आवंटित महाविद्यालय जाते समय अपलोड किये गये सभी शैक्षिक अंक पत्रों, जाति प्रमाण पत्रों, दिव्यांग प्रमाण पत्र एवं अन्य सभी प्रमाण पत्रों की मूल प्रति के साथ TC/ CLC / SLC (origina l) की आवश्यकता होगी। बिना Original TC/CLC/ SLC प्राप्त किए नामांकन स्वीकार नही होगा।

आरक्षण और फीस में छूट का लाभ सिर्फ बिहार के विद्यार्थियों को ही मिलेगा, अर्थात बिहार सरकार के कार्यालय से निर्गत प्रमाण पत्र को ही आरक्षण और लाभ का आधार माना जाएगा। अन्य राज्य के किसी निवासी को आरक्षण अथवा छूट का लाभ नहीं मिलेगा। आरक्षण का लाभ प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को निर्देशित किया जाता है कि वह अपनी जाति को देखकर ही ऑनलाइन नामांकन प्रपत्र में जाति, सर्टिफिकेट नंबर तथा निर्गत तिथि भरें।

Intermediate Science का उत्तीर्ण विद्यार्थी तीनों संकाय B.A./ B.Com. / B.Sc. में से किसी भी संकाय के किसी भी विषय को MJC (Major) विषय के रूप में चुन सकता है।

मैट्रिक उत्तीर्णता के पश्चात् दो या दो से अधिक वर्ष का NCVT/ SCVT से मान्यता प्राप्त ITI कोर्स में प्रवेश लेने तथा उक्त कोर्स का प्रथम वर्ष उत्तीर्ण कर लेने के पश्चात् विद्यार्थी यदि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति से कक्षा 12वीं के लिए निर्धारित कोर्स अनुसार हिन्दी एवं अंग्रेजी की परीक्षा एक ही वर्ष में तथा ITI के परीक्षा उत्तीर्ण होने वाले वर्ष के साथ अथवा उसके बाद उत्तीर्ण कर लेते हैं तो उन्हें आगे की शिक्षा में प्रवेश हेतु 12वीं उत्तीर्ण (केवल विज्ञान संकाय गणित, भौतिकी एवं रसायनशास्त्र के लिए) के समकक्ष माना जायेगा।

No FAQs found